विकिपीडिया क्या है, इसको कैसे और क्यों उपयोग करते हैं? पूरी जानकारी हिंदी में | What is Wikipedia in Hindi

Wikipedia Kya Hai in Hindi : विकिपीडिया (Wikipedia) एक मुफ्त ज्ञानकोश है, जो इंटरनेट (Internet) पर उपलब्ध दुनिया की मोस्ट यूजफुल वेबसाईट्स (Websites) में से एक है। जिसपर हर रोज करोड़ों की संख्या में लोग नई-नई जानकारियां प्राप्त करते हैं और साथ ही नई जानकारी प्रकाशित, संपादित भी की जा सकती है।

आज हर किसी काम के लिए गूगल (Google) का इस्तेमाल किया जाता है। जहां पर हर प्रकार की जानकारी के लिए करोड़ों वेबसाइट्स हैं। जिनपर अलग-अलग कैटेगिरी से संबंधित जानकारियां मिलेंगे। लेकिन सभी वेबसाइट का नाम याद रखना मुश्किल होता है। इसलिए विकिपीडिया (Wikipedia) एक ऐसा जाना-माना नाम है, जिसे लगभग हर इंटरनेट (Internet) यूजर जानता है।

विकिपीडिया (Wikipedia Hindi) की लोकप्रियता का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि इस वेबसाइट का इस्तेमाल आम इंटरनेट युजर से लेकर स्टूडेंट, शोधार्धी, ब्लॉगर, पत्रकार, लेखक सभी करते हैं। विकिपीडिया पर दुनियाभर के 300 से अधिक भाषाओं में लेख उपलब्ध हैं, जिसमें हर प्रकार की छोटी से छोटी और स्टीक जानकारी उपलब्ध है।

Wikipedia in hindi


इसके बावजूद आज भी हजारों लोग गूगल (Google) से सवाल पूछते हैं कि “विकिपीडिया क्या है (What is a Wikipedia), विकिपीडिया का उपयोग कैसे करते है (How to Use Wikipedia), विकिपीडिया पर अकाउंट कैसे बनाते है (How to create an Account on Wikipedia)”।

आपके इन सभी सवालों का जवाब देने के लिए हम अपने वेबसाइट पर ये लेख 'विकिपीडिया क्या है? इसको कैसे और क्यों उपयोग करें' लिख रहें हैं। जिसमें आपके सभी सवालों के जवाब दिए जाएंगे।


विकिपीडिया क्या है | What is Wikipedia in Hindi?


इंटरनेट यूजर्स का सबसे पहला सवाल होता है कि हम विकिपीडियो को बहुत बार इस्तेमाल करते हैं, लेकिन विकिपीडिया क्या है? (Wikipedia Kya Hai)। दोस्तों विकिपीडिया एक फ्री ऑनलाइन एन्साईक्लोपीडिया हैं। जिसका संपादन, नये लेखों का प्रकाशन, सुझाव आदि स्वयंसेवी/अवैतनिक (Volunteers) द्वारा किया जाता हैं। जिन्हे “Wikipedians” कहा जाता हैं। इसका इस्तेमाल करना मुफ्त है और पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) करना लाजमी नही हैं।

विकिपीडिया पर उपलब्ध जानकारी भी मुफ्त है और हर किसी के लिए उपलब्ध है। यानी सामग्री Open Source License के तहत उपयोग में ली जा सकती हैं। इस एन्साईक्लोपीडिया पर अकेली अंग्रेजी भाषा में ही 50 लाख (5 Millions) से ज्यादा लेख मौजूद हैं और यह वेबसाइट 300 से भी अधिक दुनियाभर की भाषाओं में जानकारी उपलब्ध करवा रही हैं।

अब दूसरा सवाल आता है कि विकिपीडिया किसने शुरू किया। विकिपीडिया को 15 जनवरी 2001 में Jimmy Wales एवं Larry Sanger द्वारा शुरू किया गया था। इसका नामकरण Larry Sanger ने किया था। जो Wiki (एक वेब-आधारित सॉफ्टवेयर) और Encyclopedia का संयुक्त रूप हैं। यानी Wiki शब्द को पूरा लिया गया है और Encyclopedia से इसका अंतिम भाग ‘pedia’ को लिया गया है।

Wikipedia Hindi


विकिपीडिया को एक ऑनलाइन एन्साईक्लोपीडिया “Nupedia” को सपोर्ट करने के लिए शुरू किया गया था। लेकिन बाद में यह दुनिया की सबसे ज्यादा लोकप्रिय गैर-लाभकारी वेबसाईट बनी और आज भी दुनियाभर में Top 10 Websites में शामिल हैं। इसका संचालन तथा प्रबंधन विकिमीडिया फाउंडेशन द्वारा किया जाता हैं। जिसे 2003 में विकिपीडिया को वित्तीय सहायता उपलब्ध करवाने के लिए बनाया गया।

अभी के समय में विकिपीडिया पर 300 से भी अधिक भाषाओं में आर्टिकल लिखे हुए हैं, जिसमें से सबसे ज्यादा English, German, Dutch, French और Russian में है। बता दें कि विकिपीडिया हर मिनट लगभग 400 से ज्यादा बार Edit होता है और 10 हजार से ज्यादा बार हर सेकंड विजिट किया जाता है।


विकिपीडिया इतना लोकप्रिय क्यों है? | Wikipedia popular Kyon Hai


हम सभी ने विकिपीडिया का उपयोग जरूर किया है और यह एक प्रसिद्ध Encyclopedia है। विकिपीडिया की प्रसिद्धि का कारण शायद आप लोग यह सोचते हैं कि इसमें बहुत सारे आर्टिकल उपलब्ध है, जोकि User friendly है तो आप कुछ हद तक एकदम सही सोचते हैं।

लेकिन हमारा मानना है कि विकिपीडिया की प्रसिद्धता और लोकप्रियता का कारण ये है कि कोई भी व्यक्ति इसे आसानी से इस्तेमाल कर सकता है यानी इसे यूज करना उपयोगकर्ता के लिए बहुत आसान है। इतना आसान कि जितना किसी मेल या फिर सर्च इंजन को Use करना है।

विकिपीडिया का इतना ज्यादा मशहूर होने का एक कारण यह भी है कि इसके अंदर आप कोई भी जानकारी Read कर सकते हो और गलत जानकारी उपलब्ध होने पर उसे Edit भी कर सकते हो। इसके साथ-साथ विकिपीडिया पर सारी जानकारियां बहुत सटीक होती है, जिसमें गलती की गुंजाइश नहीं होती है।

अगर आपको भी किसी फील्ड या टॉपिक की नॉलेज है, जोकि अभी तक विकिपीडिया पर उपलब्ध नहीं है तो आप उसे विकिपीडिया के माध्यम से लोगों तक पहुंचा सकते हैं। जिससे कि दुनिया भर के लोगों के लिए उपयोगी साबित हो. तो ऐसे ही कुछ कारणों की वजह से विकिपीडिया इतना ज्यादा लोकप्रिय और मशहूर है।

विकिमीडिया फ़ाउण्डेशन द्वारा दी जाने वाली अन्य सेवाएं

Wikipedia in hindi
 

1. Wiktionary
2. Wikibooks
3. Wikisources
4. Wikiquotes
5. Wikiversity
6. Wikispecies
7. Mediawiki
8. Wikinews
9. Meta-Wiki
10. Wikitech

विकिपीडिया के फायदे | Advantages of Wikipedia in Hindi


इंटरनेट पर मौजूद अभी तक का एक सबसे बड़ा जानकारी पोर्टल ‘विकिपीडिया’ हैं. जहां पर सारी सामग्री मुफ्त उपलब्ध हैं। आप छोटी से छोटी जानकारी पर लेख ढूंढ सकते हैं। इस पर लाखों लेख उपलब्ध हैं। यदि आप एक स्टुडेंट है या फिर शोधार्थी है तो आपको अपने स्कुल/कॉलेज प्रोजेक्ट के लिए पर्याप्त मात्रा में जानकारी जुटाने के लिए स्रोत मिल जाएंगे, क्योंकि विकिपीडिया के प्रत्येक लेख में दी गई जानकारी को संदर्भ (References) के साथ प्रकाशित करना अनिवार्य है. इसलिए यह पोर्टल आपके लिए काफी उपयोगी साबित हो सकता है.    

विकिपीडिया पर उपलब्ध सामग्री 300 से भी अधिक भाषाओं में उपलब्ध हैं। विकिपीडिया ज्ञानकोश दुनियाभर की सबसे अधिक उपयोग होने वाली भाषाओं के अलावा क्षेत्रीय भाषाओं में भी उपलब्ध है। इसलिए दुनियाभर से लोग इसका इस्तेमाल करते हैं और प्रत्येक इंटरनेट पाठक अपनी लोकल भाषा में जानकारी जुटा पाने में सक्षम हो पाता हैं। शायद तभी पाठकों की पसंद विकिपीडिया बनी हुई है।

विकिपीडिया का उपयोग करने के लिए किसी भी प्रकार की कोई बाध्यता नहीं हैं। कोई भी इंटरनेट यूजर एक क्लिक में इसका इस्तेमाल कर सकता हैं तथा उपलब्ध जानकारी को एक्सेस कर सकता हैं। एक साधारण वेबसाईट की भांति आप इसे विजिट कर सकते हैं। कुछ वेब ब्राउजर इसे सर्च इंजन में भी शामिल कर चुके हैं।

यह प्रोजेक्ट “Wiki” सॉफ्टवेयर पर आधारित वेबसाईट हैं। जो इसे विजिट करने वाले पाठक को भी लेखक बनने की योग्यता मुहैया कराता हैं। इस कारण भी विकिपीडिया इतना व्यापक और लोकप्रिय हो पाया हैं। यदि आप भी अपना ज्ञान लोगों के साथ साझा करना चाहते हैं तो आप विकिपीडिया पर नया पेज बनाकर अपना लेख प्रकाशित कर सकते हैं।

विकिपीडिया का उपयोग कैसे करें | How to Use Wikipedia in Hindi?


विकिपीडिया (Wikipedia) पर उपलब्ध सामग्री का उपयोग मुफ्त हैं। इसलिए इसकी सामग्री को कई रूपों में पुन: प्रकाशित और उत्पादित किया गया हैं। पाठक अपनी सुविधानुसार किसी भी माध्यम का उपयोग करके विकिपीडिया सामग्री का उपभोग कर सकता हैं।

विकिपीडिया को उपयोग करने का यह सबसे आसान और लोकप्रिय माध्यम हैं। जिसे आप Wikipedia.org लिखकर विजिट कर सकते हैं। इसके अलावा ब्राउजरों की सर्च इंजन सूची, Answer.com एवं References.com के द्वारा भी विकिपीडिया सामग्री को एक्सेस किया जा सकता हैं।

विकिपीडिया वेबसाईट पर जाकर आप पहले जिस भाषा में विकिपीडिया को पढ़ना चाहते है। उसका चुनाव करना ना भूलें। इसके बाद विषय, टॉपिक तथा सर्च बार का उपयोग करते हुए अपनी पसंद का लेख ढूंढकर पढ़े।

यदि आप स्मार्टफोन पर विकिपीडिया सामग्री को एक्सेस करना चाहते है तो इसका Wikipedia Android App, Wikipedia iOS App डाउनलोड किया जा सकता हैं। एंड्रॉइड युजर गूगल प्ले स्टोर से विकिपीडिया एप को डाउनलोड कर सकते है और आई फोन युजर एप स्टोर में जाकर एप को डाउनलोड कर सकते है।

मोबाईल एप भी बिल्कुल वेबसाईट की तरह ही आसान है। आप कुछ ही समय में इसका उपयोग करना सीख लेंगे और अपनी पसंद के अनुसार पठनीय सामग्री ढूंढनें में महारती बन जाएंगे।

विकिपीडिया पैसे कैसे कमाता है? | How does Wikipedia Make Money



जैसा की मैंने आपको बताया कि विकिपीडिया एक Non-Profit Organization है, मतलब इससे कोई पैसा नही मिलता है। विकिपीडिया अपनी वेबसाइट पर किसी भी तरह के विज्ञापन नही दिखाता है और न ही किसी तरह के प्रोडक्ट को सेल करता है।

विकिपीडिया (Wikipedia) के पैसे कमाने का मुख्य सोर्स चेरिटी और डोनेशन है, जो वह दुनिया भर के लोगों से आता है। लेकिन Wikipedia इन पैसे को स्वयं नही रखती है बल्कि अपनी वेबसाइट और अन्य गतिविधियों पर खर्च करती है। आपको पता है कि विकिपीडिया हर साल वेबसाइट पर 3 से 8 मिलियन डॉलर खर्च करती है।

1. प्रोडक्ट सेलिंग का तरीका


Wikimedia बहुत सारे प्रोडक्ट को ऑनलाइन सेल करती है और यह सभी प्रोडक्ट Wikipedia ब्रांड के नाम से बिकते है। इन प्रोडक्ट में Women Fashion, Men Fashion, Kids, Mug, Bag, Notebook इत्यादि अनेक तरह के सामान बेचे जाते हैं। इस तरह के प्रोडक्ट सेल करके काफी इनकम होती है जो विकिपीडिया को सही तरह से चलाने में इस्तेमाल की जाती है।

2. Direct Donation का तरीका


विकिपीडिया की ही वेबसाइट Wikimedia पर Donation का विकल्प मिलता है, जहां से कोई भी व्यक्ति Donation दे सकता है। आप भी अपने डेबिट या क्रेडिट कार्ड से Donation दे सकते है। चुंकि यह एक पॉपुलर और विश्वसनीय वेबसाइट है, इसलिए अनेक लोग अपना Donation देते है। इस Donation का भी उपयोग वेबसाइट के रखरखाव में ही किया जाता है।

विकिपीडिया से पैसे कैसे कमाएं | Wikipedia Se Paise Kaise Kamaye



विकिपीडिया एक Non-Profit Organization है, अत: इससे किसी को भी फायदा नही होता है। अगर बात कंटेट राइटर की करें तो इसके सभी राइटर फ्री में लिखते है। अगर आप सही तरीके से विकिपीडिया से पैसे कमाना चाहते है तो आप विकिपीडिया के संस्थान में नौकरी के लिए आवेदन कर सकते है।

अगर आपके पास टेक्नीकल चीजों का अनुभव है तो आप आसानी से जॉब प्राप्त कर सकते है। विकिपीडिया संस्थान समय-समय पर अनेक नौकरियों के लिए भर्तियां निकलती रहती है। अत: आप चाहे तो Wikipedia से पैसे कमाने के लिए आवेदन कर सकते है।

यह जॉब हर किसी को आसानी से नही मिल सकती है। लेकिन आप फिर भी अन्य तरीके से पैसे कमा सकते है। Wikipedia एक बहुत बड़ा वेब पोर्टल है, जहां पर हर महीने 18 मिलियन से भी ज्यादा यूजर्स विजिट करते हैं। मतलब यह हाई ट्रैफिक का एक बहुत बड़ा सोर्स है। आप इन्ही विजिटर्स से ढेर सारे पैसे कमा सकते हैं। Wikipedia Se Paise Kaise Kamaye, इसके लिए आपके लिए निम्नलिखित तरीके हैं...

1. Blogging से पैसे कमाए


आप अपनी वेबसाइट बनाकर ब्लोगिंग (Blogging) से पैसे कमा सकते है। आपको एक डोमेन (Domain) और अच्छी सी होस्टिंग (Hosting) लेनी है। इसके बाद आपको Google Adsense के अनुरूप अच्छे से आर्टिकल लिखकर Google Adsense का अप्रूवल प्राप्त करना है।

Google Adsense का Approval मिलने के बाद आपकी वेबसाइट पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे। अब आप अपने ब्लॉक से पैसे कमा सकते है, लेकिन इसके लिए आपकी वेबसाइट पर अच्छा खासा ट्रैफिक होना चाहिए। मतलब आपकी वेबसाइट को ज्यादा से ज्यादा लोगों के द्वारा देखी जानी चाहिए।

लेकिन इसके लिए आपको SEO करना पड़ता है, जो काफी मुश्किल होता है। ऐसे में ट्रैफिक लाने के लिए हम विकिपीडिया का इस्तेमाल कर सकते है। मतलब आप अपने ब्लोग पोस्ट के आर्टिकल की लिंक विकिपीडिया के आर्टिकल पर दे सकते है।

ध्यान रहे कि आपको सबसे पहले विकिपीडिया के लिए शानदार आर्टिकल लिखना होगा और अगर आप विकिपीडिया पर नये तो कुछ समय तक सिर्फ आर्टिकल लिखे और 5 से 10 आर्टिकल विकिपीडिया पर डालने के बाद अपने ब्लॉग के लिंक डाले। इससे आपका विकिपीडिया अकाउंट डिलीट नही होगा।

2. Affiliate Marketing करके पैसा कमाए


आप एफिलिएट मार्केटिंग से भी पैसे कमा सकते है। कई बार हम ब्लॉग तो आसानी से बना लेते है, लेकिन Google Adsense का अप्रूवल मिलता ही नही है। ऐसे में आप किसी अच्छी कंपनी (Amazon, Flipkart Etc.) के एफिलिएट प्रोग्राम को ज्वॉइन कर सकते है।

इसके आप आप एफिलिएट प्रोडक्ट की लिंक को अपने ब्लॉग पर डाल सकते है और फिर उस ब्लॉग पोस्ट के आर्टिकल की लिंक आप विकिपीडिया के आर्टिकल में डाल सकते है। इससे आने वाला ट्रैफिक आपकी ब्लॉग पोस्ट पढ़ेगा और अच्छा प्रोडक्ट होगा तो वह उसे खरीदेगा, जिससे आपको कमाई होगी।

3. Youtube चैनल का लिंक देकर पैसे कमाए


आप यूट्यूब चैनल (Youtube Channel) बनाकर भी पैसे कमा सकते है। इसके लिए आपको एक यूट्यूब चैनल बनाना होगा और फिर Google Adsense का अप्रूवल लेना होगा। इसके बाद आपके वीडियो पर विज्ञापन दिखाए जाएंगे। लेकिन यूट्यूब पर भी पैसे कमाने के लिए ज्यादा ट्रैफिक चाहिए, जो आप विकिपीडिया से प्राप्त कर सकते है।

आप यूट्यूब चैनल से एफिलिएट मार्केटिग भी कर सकते है। मतलब आप अपने यूट्यूब वीडियों से किसी प्रोडक्ट को प्रमोट कर सकते है और उसकी लिंक अपने वीडियो डिस्क्रीप्शन में दे सकते है। इसक बाद वीडियों की लिंक विकिपीडिया पर दे सकते है। जहां से आपको ट्रैफिक मिलेगा। इन तरीको से आप विकिपीडियो से कमाई कर सकते हैं।

अंतिम शब्द

इस आर्टिकल में हमने आपको विकिपीडिया (Wikipedia) के बारे में पूरी जानकारी दी है। जिसमें आपने जाना विकिपीडिया क्या है (What is Wikipedia in Hindi) और यह कैसे काम करता है। इसके हमें क्या फायदे हैं?

इसके साथ ही हम विकिपीडिया को कैसे इस्तेमाल कर सकते हैं और इससे पैसे कैसे कमा सकते हैं। इन सभी सवालों की जानकारी आपको इस लेख में दी गई है। उम्मीद करते हैं कि आपको ये जानकारी बेहद पसंद आएगी।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post