सनी देओल का जीवन परिचय | Sunny Deol Wikipedia in Hindi

Sunny Deol wikipedia in Hindi : गदर एक प्रेम कथा और गदर-2 से बॉलीवुड में तहलका मचाने पर अभिनेता सनीइ देओल (Sunny Deol Biography) का नाम बच्चे से लेकर बुजुर्ग हर कोई जानता है। गूगल पर दो नाम हर कोई जानता है, एक सनी देओल और दूसरा सनी लियोन.

आज इस लेख में हम सनी देओल का जीवन परिचय (Sunny Deol Biography in hindi) आपके साथ सांझा करने वाले हैं। बेताब फिल्म से बॉलीवुड में धमाकेदार एंट्री कर अपनी अलग पहचान बनाने वाले सनी देओल इन दिनों सिनेमाघरों में गदर -2 से वापसी कर चुके हैं। सनी देओल के अभिनय के साथ उनके एक्शन को हर कोई पसंद करता है। 

 

Sunny Deol Wikipedia in Hindi


गदर एक प्रेम कथा फिल्म में सनी देओल द्वारा पाकिस्तान में जाकर नल उखाड़ने वाले सीन के आज भी लोग फैन हैं। उन्होंने डायलॉग और आवाज से हर किसी को अपना दीवाना बना रखा है। सनी देओल ने कई सुपरहिट फिल्में बॉलीवुड को दिए हैं। (Sunny Deol Wikipedia in hindi)

इस लेख के माध्यम से हम आपको सनी देओल की जीवनी (Sunny Deol ki Jivini), उनके जीवन से कई सारी अहम जानकारियां मिलेगी और साथ ही लेख के अंत में आप सनी देओल से जुड़ी कुछ रोचक जानकारियां भी पढ़ेंगे। इसलिए सनी देओल की बायोग्राफी (Sunny Deol Biography in Hindi) को पढ़ने के लिए अंत तक बने रहे।


सनी देओल की जीवनी परिचय | Sunny Deol Wiki in Hindi


नाम : सनी देओल
असली नाम : अजय सिंह देओल
जन्म : 19 अक्टूबर 1956
जन्म स्थान : साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
गृह-नगर : साहनेवाल, लुधियाना, पंजाब
वर्तमान निवास : जुहू, मुंबई, महाराष्ट्र
पेशा :अभिनेता, डायरेक्टर, प्रोड्यूसर और राजनेता
उम्र : 66 साल (2023)
धर्म : सिख
जाती : जट्ट
राशि : तुला राशी
राष्ट्रीयता : भारतीय
खानपान : मांसाहारी
स्कूल : सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल, महाराष्ट्र
कॉलेज : रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुम्बई
शैक्षणिक योग्यता : ग्रेजुएशन
विवाह : शादीशुदा
गर्ल फ्रेंड : अमृता सिंह (अफवाह), डिम्पल कपाड़िया
डेब्यू फिल्म : बेताब (1983)
रुचि : फोटोग्राफी, व्यायाम करना, ट्रेकिंग
अच्छे दोस्त : सलमान खान, इम्तियाज अली, प्रीति जिंटा
कार संग्रह :सिल्वर SL500, पोर्श कायेने, ऑडी आर 8
बाइक संग्रह : हार्ले डेविडसन
वेतन : 5 करोड़ / फिल्म


सनी देओल का जन्म और प्रारंभिक जीवन 


सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1956 को साहनेवाल, लुधियाना में जट्ट सिख परिवार में हुआ था। Sunny Deol का बचपन का नाम अजय सिंह देओल है। Sunny Deol के पिता का नाम धर्मेन्द्र सिंह देओल है, जो कि हिंदी फिल्मो में अभिनेता, प्रोड्यूसर है।

सनी देओल की मां का नाम प्रकाश कौर हैं। जबकि इनकी सौतेली मां का नाम हेमा मालिनी है, जो कि हिंदी सिनेमा में एक सफल अभिनेत्री रह चुकी है और अभी वे भाजपा की नेता हैं। सनी देओल के छोटे भाई का नाम बॉबी देओल, जो कि एक अभिनेता है।

 

Sunny Deol Wikipedia in Hindi


सनी की दो सगी बहनें अजीता देओल व विजेता देओल हैं। उनकी दो सौतेली बहनें अहाना देओल व ईशा देओल है। सनी की सगी बहनें कैलिफोर्निया में रहती हैं। इनका एक चचेरे भाई भी हैं अभय देओल, जो कि हिंदी फिल्मों के सफल अभिनेता हैं।

सनी देओल की पत्नी का नाम पूजा देओल है, जो कि मीडिया व सोशल मीडिया से दूर रहती है। वे एक साधारण जीवन व्यतीत करती है। इनका विवाह 28 साल की उम्र में 1984 में पूजा देओल से हुआ था। इन दोनों से दो बेटे करण देओल और राजवीर देओल है, जो कि बॉलीवुड अभिनेता है। सनी देओल का पूरा परिवार एक साधारण परिवार की तरह रहता है। दिखावे की जिंदगी से दूर रहते है।


सनी देओल की शिक्षा


सनी देओल ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सेक्रेड हार्ट बॉयज हाई स्कूल, मुंबई से प्राप्त की थी। इसके बाद उन्होंने आगे की पढ़ाई के लिए रामनिरंजन आनंदीलाल पोदार कॉलेज ऑफ कॉमर्स एंड इकोनॉमिक्स, मुम्बई में एडमिशन लिया और यहाँ से उन्होंने अपना ग्रेजुएशन पूर्ण किया।

सनी देओल का फिल्मी करियर


अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद सनी देओल ने बॉलीवुड में करियर बनाने का निर्णय लिया। उन्होंने अपने बॉलीवुड करियर की शुरुआत साल 1982 में फिल्म “बेताब” से की थी। इस फिल्म में उनकी कोस्टार अभिनेत्री अमृता सिंह थी। यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

इस फिल्म के प्रोड्यूसर सनी के पिता धर्मेन्द्र सिंह खुद थे। उन्होंने यह फिल्म अपने फिल्म प्रोडक्शन “विजेता फिल्म्स” से बनाई थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था। सनी देओल ने अपनी पहली फिल्म से काफी अच्छी प्रसिद्धि प्राप्त की थी।

सनी देओल का पूरा परिवार बॉलीवुड से ताल्लुक रखता है। सनी के पिता धर्मेन्द्र सिंह व सौतेली मां हेमा मालिनी हिंदी सिनेमा की प्रसिद्ध हस्तियां है। जिस वजह से बॉलीवुड में उन्हें ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा था। अपने पिता के बैनर के नीचे बनी फिल्म बेताब से उन्होंने बॉलीवुड में शानदार एंट्री की थी।

उन्होंने साल 1988 में फिल्म “दिल्लगी” में एक निर्देशक और निर्माता के रूप में कार्य किया था। जिसमें उन्होंने अपने भाई बॉबी देओल के साथ अभिनय किया। साल 1980 से 1990 तक उन्होंने कई फिल्मो में शानदार अभिनय किया, जिससे बॉलीवुड में उनकी एक मजबूत पकड़ बनी है।

 

Sunny Deol Wikipedia in Hindi


अब तक सनी देओल ने अपनी शानदार एक्टिंग व दमदार आवाज के दम पर लोगों के बीच में एक खास पहचान बना चुके थे। जिसके बाद उन्हें कई बड़ी फिल्मो के ऑफर मिलने लगे थे।

साल 1984 में मंज़िल मंज़िल, साल 1986 में सवेरे वाली गाडी व सल्तनत, साल 1987 में डकैत, सालल1988 में यतीम जैसी फिल्मो में काम किया। इन फिल्मों से सनी को एक दमदार फैंस फॉलोविंग बनाई।

साल 1988 में उन्होंने फिल्म “पाप की दुनिया” में अभिनय किया, जो कि बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी। साल 1989 में त्रिदेव में काम किया। साल 1990 में उन्होंने घायल फिल्म में काम किया। उनकी यह फिल्म भी बॉक्स ऑफिस पर हिट रही थी।

फिल्म घायल को फिल्म फेयर अवार्ड के साथ-साथ राष्ट्रीय पुरस्कार भी दिया गया था। यह फिल्म ब्लॉकबस्टर साबित हुई थी। साल 1993 में वीरता, साल 1994 में इमरान, साल 1998 में सलाखें और साल 2001 में फर्ज में अभिनय किया।

साल 1993 में उन्होंने फिल्म दामिनी में एक वकील का किरदार निभाया था, जिसमें उनका एक डायलॉग “तारीख पे तारीख” काफी फेमस हुआ था। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता के लिए राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार और फिल्मफेयर पुरस्कार दिया गया था।

साल 2001 में उन्होंने अनिल शर्मा की फिल्म “गदर एक प्रेम कथा” में एक ट्रक ड्राइवर का किरदार निभाया था, जिसे एक मुस्लिम लड़की से प्यार हो जाता है। यह फिल्म साल की सबसे अधिक कमाई करने वाली फिल्म थी। इस फिल्म के लिए उन्हें सर्वश्रेष्ठ अभिनेता का पुरस्कार मिला था।

 

Sunny Deol Wikipedia in Hindi


साल 2003 में उन्‍होंने फिल्म हीरो द स्पाई में प्रीती जिंटा और प्रियंका चोपड़ा के साथ काम किया। इस फिल्म में उनका किरदार एक डिटेक्टिव का था। उनकी यह फिल्म हिट साबित हुई थी। दर्शकों को यह फिल्म काफी पसंद आई थी।

इसी साल उन्होंने लव स्टोरी ऑफ ए जासूस काम किया। साल 2007 में अपने, साल 2011 मे यमला पगला दीवाना, साल 2013 में यमला पगला दीवाना-2 और 2016 में घायल वन्स अगेन में काम किया। सनी देओल ने अपने फिल्मी करियर में 100 से भी अधिक फिल्मों में काम किया है।

साल 2022 से सनी देओल फिल्म गदर एक प्रेम कथा के सेकंड पार्ट की शूटिंग कर रहे है, जो साल 2023 में रिलीज हुई है। सनी देओल ने अपनी शानदार एक्टिंग व दमदार आवाज से भारतीय दर्शकों में अपने लिए एक खास जगह बनाई है।


सनी देओल का राजनितिक करियर


साल 2019 में भारतीय जनता पार्टी को जॉइन कर सनी देओल ने अपने राजनीतिक करियर की शुरुआत की थी। इसी वर्ष सनी देओल पंजाब के गुरदासपुर से लोकसभा का चुनाव लड़े। सनी देओल ने कांग्रेस के प्रत्याशी सुनील जाखड़ को 82,459 मतों से हराया और गुरदासपुर के सांसद बने। 23 मई 2019 से वे गुरदासपुर के सांसद है। लेकिन 2023 में उन्होंने राजनीति से तौबा कर दिया है।

सनी देओल की फिल्में


बेताब, प्यार की दुनिया, त्रिदेव, घायल, विश्वात्मा, दामिनी, डर, इम्तिहान, अंगरक्षक, हिम्मत, दुशमनी, जीत, घातक, अजय, जिद्दी, बार्डर, कहर, जोर, सलाखें, प्यार कोई खेल नही है, अर्जुन पंडित, दिल्लगी, चैम्पियन, फ्रज, गदर: एक प्रेम कहानी, कसम, इंडियन, मां तुझे सलाम, शहीद, जानी दुशमन, कर्ज, द हीरो, आंखें, नक्शा, बिग ब्रदर, फूल इन फाइनल, अपने, काफिला, फॉक्स, राइट या रोंग, खुदा कसम, यमला पगला दीवाना, यमला पगला दीवाना 2, सिंह साब द ग्रेट, आइ लव न्यू इयर, पोस्टर बॉयज और भी कई सारे फिल्मों में काम किया है

सनी देओल का गर्लफ्रेंड


सनी देओल बॉलीवुड के बड़े सुपरस्टार हैं और एक बड़े एक्शन हीरो के रूप में जाने जाते हैं। वे बॉलीवुड फिल्म अभिनेत्री डिंपल कपाड़िया को डेट कर रहे थी। हालांकि बाद में उन्होंने ऐसा मानने से इंकार कर दिया।

सनी देओल का विवाह और परिवार


सनी देओल ने पूजा देओल से शादी कर ली। और उनके दो बच्चे भी हैं जिनका नाम करण देओल और राजवीर देओल है। करण देओल की एक बॉलीवुड अभिनेता है।  उनकी कोई बेटी नहीं है।

सनी देओल से जुड़ी रोचक जानकारियां


1. सनी देओल किसी भी प्रकार का नशा जैसे शराब, स्मोकिंग, गुटके आदि का सेवन नहीं करते है।
2. उन्होंने इंग्लैंड स्थित बर्मिंघम (ओल्ड वर्ल्ड थियेटर) से अपना अभिनय कोर्स शुरू किया।
3. सनी देओल ने अपनी पर्सनल लाइफ को हमेशा सोशल मीडिया से दूर रखा है।
4. उन्होंने छोटी उम्र में शादी कर ली थी। उनकी पत्नी पूजा देओल कभी भी अन्य सेलिब्रिटी पत्नियों की तरह मीडिया में नहीं रहीं।
5. वे अपनी बॉडी को सिलवेस्टर स्टेलोन (Sylvester Stallone) की तरह बनाना चाहते थे, जिसके लिए उन्होंने सिलवेस्टर जिम को भी जॉइन किया था।
6. किसी कारणवश सनी और बॉबी देओल अपनी सौतेली बहन ईशा देओल की शादी में शामिल नहीं हो सके थे।
7. वे अपनी एक्शन फिल्मों और एक आक्रामक छवि के लिए जाने जाते हैं, लेकिन असल जीवन में वे पूर्ण रूप से अंतर्मुखी और एक सहज बातचीत वाले व्यक्ति हैं।
8. सनी देओल पढ़ाई में ज्यादा होशियार नहीं थे। लेकिन वे खेलकूद जैसी प्रतियोगिताओ में भाग लेते थे।
9. स्कूल के दिनों में वे अपने पिता धर्मेन्द्र की जींस पहन के स्कूल चले जाते थे और अपने क्लासमेट से कहते थे कि उनके पिता जी ने ये जींस शोले फिल्म की शूटिंग के दौरान पहनी थी।
10. सनी देओल ने 62 वर्ष की उम्र में राजनितिक दुनिया में कदम रखा था।

सनी देओल को मिले अवार्ड

1. साल 1991 में फिल्म घायल के लिए सनी देओल को फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ अभिनेता पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।
2. साल 1994 में फिल्म दामिनी के लिए उन्हें फिल्मफेयर का सर्वश्रेष्ठ सहायक अभिनेता पुरस्कार और राष्ट्रीय पुरस्कार दिया गया।

अंतिम शब्द


दोस्तों ये है सनी देओल का जीवन परिचय (Sunny Deol Biography in hindi), जिसमें आपको सनी देओल के जीवनी के बारे में पूरी जानकारी दी गई है। उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी पसंद आएगी। यदि इस लेख Sunny Deol Wikipedia in Hindi में किसी प्रकार की कोई कमी हो, तो आप कॉमेंट बॉक्स में अपने सुझाव दे सकते है। हम उसमें सुधार करेंगे।

सनी देओल के जीवन से जुड़े FAQ:-

प्रश्न: सनी देओल का जन्म कहां हुआ था?
उत्तर- सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 को पंजाब में लुधियाना जिला के साहनेवाल में एक सिख परिवार में हुआ था।

प्रश्न: सनी देओल की शादी कब हुई थी?
उत्तर- सनी देओल ने 1984 में पूजा देओल से शादी कर ली। उनके दो बच्चे भी हैं, जिनका नाम करण देओल और राजवीर देओल है।

प्रश्न: सनी देओल के बच्चों की उम्र कितनी है?
उत्तर- सनी देओल के बेटे करण देओल का जन्म 27 नवंबर 1990 को हुआ था और उनका उम्र 2023 में 33 वर्ष है। छोटे बेटे राजवीर देओल का जन्म 12 मई 1994 को हुआ था और उनका वर्तमान 2023 में उम्र 29 वर्ष है।

प्रश्न: सनी देओल कितने साल के हैं?
उत्तर- सनी देओल का जन्म 19 अक्टूबर 1957 में हुआ था और उनका वर्तमान उम्र 66 वर्ष है।

प्रश्न: सनी देओल के माता-पिता का नाम क्या है?
उत्तर- सनी देओल के पता का नाम धर्मेंद्र देओल हैं, जो बॉलीवुड अभिनेता है। उनकी मां का नाम प्रकाश कौर था। जो धर्मेंद्र सिंह की पहली पत्नी थी। धर्मेंद्र सिंह की दूसरी और सनी देओल की सौतेली मां का नाम हेमा मालिनी है।

Post a Comment

Post a Comment (0)

Previous Post Next Post